आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। इसके साथ ही कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है।
कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।
दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार कढछ सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे।
आज के मैच का हाल
आज राजस्थान और गुजरात के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है।
वहीं गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा।
पुराण डेस्क