ईद के मौके पर हिंसा के बाद से ही जोधपुर में स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही हैं। मंगलवार को भाजपा विधायक के घर के बाहर दंगाइयों ने हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री हिंसा के बाद से ही कानून-व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं, इसी कड़ी में उन्होंने राज्य में शांति बनाये रखने के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot holds a meeting with officials in connection with the clashes that broke out in Jodhpur pic.twitter.com/CY4easF8Rp
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2022
आपात बैठक के लिए सीएम गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे और जोधपुर में कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक ले रहें हैं। जोधपुर में कुछ दंगाई तत्व दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा कर रहे हैं। अशोक गहलोत पूरे हालात पर नज़र रखें हुए हैं और शांति बनाने के लिए जिला प्रशासन को कई निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से भी शांति बनाए रखने की भी अपील की।
#WATCH | "I want to appeal to people to maintain peace... I've instructed police to deal strictly with anti-social elements. Everyone should understand that we've to maintain brotherhood," said Rajasthan CM Ashok Gehlot, on Jodhpur clashes pic.twitter.com/LjZiwDUZvf
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2022
जोधपुर में सोमवार को हुई हिंसा के बाद मंगलवार सुबह ईद की नमाज के बाद फिर से हिंसा भड़क गई। नमाज के बाद भीड़ ने जालोरी गेट सर्कल पर धावा बोल दिया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया।
पुलिस के अनुसार, जोधपुर में धार्मिक झंडा फहराने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आधी रात को सड़क पर पथराव किया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित चार पत्रकार घायल हो गए। घटना के बाद विवाद को रोकने के लिए प्रशासन ने भगवा झंडा हटाकर विवाद को खत्म करने के लिए तिरंगा झंडा लगा दिया। हालांकि, इससे हिंदू समुदाय नाराज नज़र आया क्योंकि एक अन्य समुदाय भगवा ध्वज को हटाने की मांग कर रहा था।