भोपाल: राज्य सरकार ने मंदसौर जिले के दो एवं बुरहानपुर जिले का एक प्राचीन स्मारक डिनोटिफाई कर दिया है तथा इन्हें पर्यटन विभाग को सौंप दिया है।

इनमें मंदसौर जिले की तहसील मंदसौर के स्थानीय क्षेत्र अफजलपुर में स्थित प्राचीन छत्री एवं इसी जिले के स्थानीय क्षेत्र खिलचीपुर में स्थित धौंलगिरी महादेव मंदिर तथा बुरहानपुर जिले की तहसील बुरहानपुर के स्थानीय क्षेत्र खेराती बाजार बेरी मैदान होलीवाड़ा चौक में स्थित अकबरी सराय शामिल है।

इन तीनों को अब पर्यटन विभाग को सौंप दिया गया है जो वहां विकास कार्य कर आम पर्यटकों के लिये सुविधायें उपलब्ध करायेगा। उल्लेखनीय है कि प्राचीन स्मरक घोषित करने पर वहां सौ मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का निर्माण एवं खनन प्रतिबंधित हो जाता है और इस सौ मीटर के और दो सौ मीटर दायरे में निर्माण एवं खनन रेगुलेटेड यानि विधिवत अनुमति के बाद हो सकता है।