भोपाल : राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग के उपक्रम एमपी हाऊसिंग बोर्ड में अब उपायुक्त सिविल तथा कार्यपालन यंत्री सिविल का एक-एक पद संविदा से भरा जायेगा। इस संबंध में बोर्ड के आयुक्त भरत यादव ने संगठनात्मक संरचना एवं भर्ती विनियम 2016 में संशोधन जारी कर दिया है।

जारी संशोधन के अनुसार, बोर्ड में उपायुक्त सिविल के 10 पद रहेंगे जिनमें से 8 पद विभागीय पदोन्नति के जरिये, एक पद प्रतिनियुक्ति से तथा एक पद संविदा से भरा जायेगा। इसी प्रकार, कार्यपालन यंत्री सिविल के 31 पदों में से 30 विभागीय पदोन्नति से तथा एक पद संविदा से भरा जायेगा। शाखा अधिकारी/संपदा प्रबंधक के 43 पदों में से 11 पद सीधी भर्ती से, 31 पद विभागीय पदोन्नति से तथा एक पद संविदा से भरा जायेगा।

निज सहायक के स्वीकृत 12 पदों में से 11 पद विभागीय पदोन्नति से तथा एक पद संविदा से भरा जायेगा।