भोपाल: भोपाल के मंत्रालय में वन विभाग के उप सचिव मोहित बुंदस (आईएएस) सामान्य प्रशासन विभाग से विजीलेंस क्लीयरेंस न मिलने के कारण विदेश नहीं जा पाये।
वे आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में वाईल्ड लाईफ कनफिलिक्ट एण्ड कंजरवेशन कोर्स करने जाने वाले थे। यह शार्ट टर्म कोर्स तीन दिन का था।
इसके लिये वन विभाग वन्यप्राणी शाखा के अधीन गठित मप्र टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी ने उन्हें 1 लाख 24 हजार 500 रुपये स्वीकृत किये थे।
इस स्वीकृत धनराशि में प्रशिक्षण फीस 9500 रुपये, आने-जाने की हवाई यात्रा 79000 रुपये एवं तीन दिन होटल में रुकने का किराया 36 हजार रुपये शामिल था।