Maharashtra Politics: शिवसेना में फूट के बाद भी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. एक के बाद एक पार्टी के कई नेता उद्धव का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होते जा रहे हैं. उद्धव गुट छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है.

उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका-

विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को अलविदा कह दिया है. अब नीलम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गई है. एकनाथ शिंदे ने पार्टी सैश पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहें.