प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों की डिजिटल मैपिंग होगी


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

राज्य मंडी बोर्ड ने सभी मंडी सचिवों से उनके अभिन्यास मानचित्रों की अपडेटेड साफ्ट कॉपी मांग ली है..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडी समितियां एवं 298 उप मंडियों के प्रांगणों की डिजिटल मैपिंग करने का निर्णय लिया है। इसके लिये राज्य मंडी बोर्ड ने सभी मंडी सचिवों से उनके अभिन्यास मानचित्रों की अपडेटेड साफ्ट कॉपी मांग ली है। 

सभी मंडी सचिवों से कहा गया है कि वे अनिवार्य रुप से अपने प्रांगणों की वर्तमान स्थिति में ले-आउट प्लान में विद्यमान संरचनाओं को हरा रंग, प्रस्तावित संरचनाओं को लाल रंग एवं निर्माणाधीन संरचनाओं को पीले रंग में दर्शाते हुये अविलम्ब भेजें। यह साफ्ट कॉपी ‘‘आटोकेड साफ्टवेयर केएमएल फाईल’’ में ई-मेल के जरिये भेजने के निर्देश दिये गये हैं।