वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन और पंचायत चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं जारी रहने पर इन घटनाओं को अक्षम्य बताते हुए ट्विटर पर लिखा है कि बंगाल में पंचायत चुनाव में जो हो रहा है वह भयावह है। मैं ममता के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन जो हो रहा है वह अक्षम्य है।

सिंह ने कहा कि हम जानते हैं। कि आपने सीपीएम शासन में इसी तरह की स्थिति का बहादुरी से सामना किया था लेकिन अब जो हो रहा है वह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। दिग्विजय की टिप्पणी तब आई है जब राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि बंगाल पंचायत चुनाव के लिए 696 बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान होगा, जहां ग्रामीण चुनाव के लिए मतदान शून्य घोषित कर दिया गया है।