MP News: मानहानि के एक मामले में राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बयान दर्ज कराने आज 25 सितंबर के दिन ग्वालियर कोर्ट पहुंचे हैं।

दरअसल, एक विवादित बयान को लेकर वकील अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में आज  ग्वालियर जिला न्यायालय की विशेष अदालत में सुनवाई चल रहीं हैं।

पिछली सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे। उनके वकील ने कोर्ट में व्यस्तता को इसका कारण बताया था। उनके वकील की इस दलील को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया था।

बात दें कि दिग्विजय सिंह ने करीब चार साल पहले साल 2019 में भिंड में बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकों लेकर उस समय जमकर सियासत भी हुई थी। हालांकि, इसी मामले में अब उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहें हैं।