Adipurush Controversy: देश भर में फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर दर्शकों में नाराजगी साफ़ तौर पर दिखाई दे रही हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी हुई हैं. सोशल मीडिया के ज़रिये दर्शक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहें हैं. यहां तक कि कई हिंदू संगठनों ने भी फ़िल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
हिंदू सेना ने 'आदि पुरुष' के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर मांग की हैं कि फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित न किया जाए. तो वहीं, अब इस फिल्म पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस इस फिल्म के ज़रिये बीजेपी को घेरने में लगी हुई हैं. यहां तक की दिग्विजय सिंह ने तो आरएसएस पर भी निशाना साधा हैं.
MP में 'आदि पुरुष' पर सियासत-
मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिल्म 'आदिपुरुष' के ज़रिये बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं. उन्होंने ट्विटर के ज़रिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को टैग करते हुए लिखा, किस प्रकार हमारी पवित्र राम कथा का मज़ाक़ बना दिया, हमें दुख है. राजीव जी की “रामायण” सीरियल देखिए और अब मोदी काल की “आदि पुरुष”. आरएसएस वाले भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते वे उन्हें “आदि पुरुष” मानते हैं.