बीते दिनों राजधानी भोपाल में लगातार बारिश के चलते बड़ा तालाब में स्थित क्रूज डूब गया था। उसे कर्मचारियों ने जैसे-तैसे करके रस्सियों से बांधकर बचा तो लिया लेकिन लगातार बारिश के कारण इस क्रूज को काफी नुकसान पहुंचा है। 

इसे रिपेयर करके फिर से शुरू करने के लिए हैदराबाद से टीम बुलाई गई। लेकिन गुरुवार को भी क्रूज के डूबे हुए हिस्से को न तो बाहर निकाला जा सका और न उसमें किसी भी तरह का सुधार किया जा सका।

क्रूज पर बैठकर बड़े तालाब की सैर करने की इच्छा लिए बोट क्लब पर पहुंच रहे पर्यटक पिछले तीन दिन से निराश होकर बापस लौट रहे हैं। हालांकि इस बारे में पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन में क्रूज ठीक हो जाएगा। 

यह भी पढ़े: