बाराबांकी. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बाराबांकी में डबल डेकर बस दुर्घटना हुई जिसमें 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 25 पर बिहार से दिल्ली जा रही दो बसों की टक्कर हुई. लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास दो डबल डेकर बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल भेजा रहा है.
बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस को दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है.