राज्य वन सेवा से भारतीय वन सेवा में नियुक्ति हेतु 22 अप्रैल को होगी डीपीसी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्ष 2022 के भारतीय वन सेवा के कुल 13 पदों पर नियुक्ति होना है..!!

भोपाल: राज्य वन सेवा से भारतीय वन सेवा में नियुक्ति हेतु आगामी 22 अप्रैल को नई दिल्ली में डीपीसी होगी। 

प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा भी इस डीपीसी में जायेगी। वर्ष 2022 के भारतीय वन सेवा के कुल 13 पदों पर नियुक्ति होना है। डीपीसी में विचारण के लिये तीन गुना नाम जायेंगे।