मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के अनुसार, यहां 3.6 तीव्रता के भूकंप झटके महसूस किए गए.
भूकंप के झटके उमरिया के कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा और जबलपुर में भी महसूस किए गए. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं.
इससे पहले ग्वालियर में भूकंप की सूचना मिली थी. जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई. बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में शनिवार को ही 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
नेशनल सेंटर फॉर सोशियोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 218 किमी उत्तर-पूर्व में था. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 23 किमी की गहराई में था.
विशेषज्ञों का कहना है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई. इससे कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना नहीं है, लेकिन हां, खिड़कियों आदि के शीशे जरूर टूट सकते हैं और फ्रेम दीवारों से गिर सकती हैं.
बिहार में शनिवार को आया था भूकंप-
देश के कई हिस्सों में शनिवार को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
बिहार के कई जिलों में शनिवार को हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 थी.
भूकंप सुबह करीब 11 बजे आया. बगहा, बेतिया और मोतिहारी में कुछ स्थानों पर झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र मुजफ्फरपुर से 171 किमी उत्तर में है. तीव्रता कम होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं लग पाई.