MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों दिल्ली-NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
ग्वालियर में लोगों ने दोपहर करीब 2.55 बजे कंपन महसूस किया. वहीं, दिल्ली-NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में इससे पहले दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही. इसका केंद्र नेपाल में था.
ख़बरों के मुताबिक, नेपाल में कुछ ही समय में लगातार दो बार भूकंप आया. पहला 2.25 बजे, जिसकी तीव्रता 4.6 थी. इसके ठीक एक मिनट बाद दूसरा झटका 2.53 पर आया, जिसकी तीव्रता 6.2 रहीं. उत्तर प्रदेश में भी हल्के झटके महसूस हुए हैं.