फ्लाइटस पर गर्मी का असर, राजा भोज एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकी इंडिगो फ्लाइट


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्लाइट में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हुई..!

Bhopal: मध्य प्रदेश में गर्मी ने कई जिलों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में भी लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गर्मी की वजह से हवाई यात्रा रुक सकती है…? गर्मी का असर फ्लाइटस पर भी देखने को मिल रहा है।

जी हां…कुछ ऐसा ही भोपाल में हुआ है। यहां राजाभोज एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए एक फ्लाइट को सुबह 5.30 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन बाहर का तापामान ज्यादा होने की वजह से ये फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भोपाल-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट ने डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी। ऐसा कहा गया कि बाहर का तापमान अधिक होने के कारण इंजन प्रतिबंधित मोड में चला गया। जिससे विमान का इंजन बंद होने के साथ ही AC भी बंद हो गया। जिससे प्लाइट में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हुई।

फ्लाइट का AC बंद होने के कारण यात्री काफी पैनिक करने लगे और कई को तो सफोकेशन भी होने लगा। इसके बाद विमान के पायलट ने अनाउंसमेंट करके सभी को शांत करवाया। पायलट ने कहा कि बाहर चेंपरेचर ज़्यादा होने की वजह से फ्लाइट उड़ान  नहीं भर सकी। 

आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। जैसे ही लोड कम होता है फ्लाइट उड़ान भरेगी। आपके लिए AC की पर्याप्त व्यवस्था है। साथ ही एक स्नैक्स बॉक्स की भी व्यवस्था की गई है।