प्रदेश में एमपी फार्म गेट एप से साढ़े आठ लाख किसानों ने अपने घर से अनाज का विक्रय किया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

किसानों ने एमपी फार्म गेट एप का उपयोग कर अपने घर/खलिहान/गोदाम से 8 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक अनाज का विक्रय किया है। यह जानकारी शनिवार को एमपी मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने दी..!!

भोपाल: प्रदेश में साढ़े आठ लाख से अधिक किसानों ने एमपी फार्म गेट एप का उपयोग कर अपने घर/खलिहान/गोदाम से 8 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक अनाज का विक्रय किया है। यह जानकारी शनिवार को एमपी मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने दी। 

उल्लेखनीय है कि इस एप का विकास मंडी बोर्ड ने ही कराया है तथा इसके माध्यम से किसान अपने दाम पर अपने घर, खलियान, गोदाम से अपनी कृषि उपज को बेचने में सक्षम हुआ है। किसानों को ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वाला पूरे भारत में मध्य प्रदेश इकलौता राज्य है। इसी कारण से एमपी मंडी बोर्ड को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड-2025 नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में मिला है।