भोपाल: प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों में दैनिक खाद्यान्न, दलहन, तिलहन की आवक एवं भाव की जानकारी मप्र के ई-अनुज्ञा पोर्टल पर तो प्रदर्शित हो रही है, परन्तु इनमें से आठ मंडियों की जानकारी केंद्र सरकार के एगमार्केटनेट पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रही हैं।
इनमें शामिल हैं : खेतिया जिला बड़वानी, खैरलांजी जिला बालाघाट, परसवाड़ा जिला बालाघाट, जबेरा जिला दमोह, शहपुरा जिला डिण्डौरी, महू जिला इंदौर, सिहोरा जिला जबलपुर तथा अकोदिया जिला शाजापुर। एमपी मंडी बोर्ड के एमडी एम सेलवेन्द्रन ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर कहा है कि इन आठ मंडियों में व्याप्त तकनीकी गड़बडिय़ों को एनआईसी से दूर करवाई जाये।
इसके अलावा, मप्र की 176 फल-सब्जी हेतु अधिसूचित मंडी समितियों की फल-सब्ली की दैनिक आवक एवं भाव की जानकारी केंद्र के एगमार्केटनेट पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु पृथक से मेनुअल प्रक्रिया निर्धारित कर मंडीवार लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड उपलब्ध कराया जाये।