MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सियासत में जारी ‘पोस्टर वार’ अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट में लगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित पोस्टर सुर्ख़ियों में आये तो शाम होने तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर भी राजधानी में नज़र आने लगे थे.
फ़िलहाल, ये पोस्टर वार पूरे प्रदेश भर में जारी हैं. कहीं पर कमलनाथ तो कहीं सीएम शिवराज के विवादित पोस्टर लगाये जा रहें हैं. इन पोस्टरों के ज़रिये कमलनाथ और शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार की बात कहीं जा रही है. ऐसा ही एक पोस्टर आज सुबह प्रदेश कांग्रेस दफ्तर भोपाल के बाहर लगा दिखाई दिया.
इस पोस्टर के ज़रिये कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुये शिवराज सरकार को “कैशराज” बताया. इतना ही नहीं पोस्टर पर एक स्कैनर भी लगा हुआ है. जिसे स्कैन करने पर सीएम शिवराज के कार्टून फोटो डिस्प्ले हो रहे हैं. ये पोस्टर कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान ने लगवाया हैं.
पोस्टर के ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा हुआ हैं कि यह केशराज सरकार का भ्रष्टाचार मोडल है. साथ ही नीचे पोस्टर में 5 पॉइंट के ज़रिये भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाये गए हैं. इससे पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पोस्टर भी कई जगहों पर लग चुके हैं. जिसमें कमलनाथ सरकार के 15 महीनों का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचार की बात कहीं गई थी. अब दोनों ही तरफ से जारी पोस्टर वार शायद ही विधानसभा चुनाव तक थमने का नाम लेगा.