कृषि उपज मंडियों के चुनाव एक्ट में संशोधन एवं हाईकोर्ट याचिका लंबित होने से रुके


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मप्र कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में निर्वाचन संबंधी प्रावधान के संशोधन के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है..!!

भोपाल: राज्य की 259 कृषि उपज मंडियों के आम चुनाव बरसों से इसलिये नहीं नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि मप्र कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में निर्वाचन संबंधी प्रावधान के संशोधन के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तथा उच्च न्यायालय में मंडी निर्वाचन संबंधी याचिका डब्ल्युपी-26584/2022 लंबित है।