भोपाल: राज्य सरकार का पर्यटन निगम 51 पर्यटन स्थलों पर बैटरी चलित वाहनों के लिये इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिये उसने निजी कंपनियों से रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल मांगे हैं। इससे उन पर्यटकों को सुविधा मिलेगी जो बैटरी चलित वाहन चलाते हैं। निजी कंपनी को दस साल तक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का संचालन करना होगा।

इन स्थलों पर बनेंगे स्टेशन:

जबलपुर में होटल कल्चुरी, भेड़ाघाट स्थित एमपीटी मार्बल कैफे, बरगी रोड स्थित खमरिया में एमपीटी मजकल रिसोर्ट एण्ड वाटर स्पोर्ट, मांडव में मालवा रिसोर्ट माण्डू और मालवा रिट्रीट, उज्जैन में एमपीटी क्षिप्रा रेसीडेन्सी, एमपीटी उज्जैनी एवं होटल अवंतिका, मंदसौर में यशोधर्मन हाईवे ट्रीट, ओंकारेश्वर के सैलानी में सैलानी आईलैंड रिसोर्ट एवं टेम्पल व्यू ओंकारेश्वर, मुम्बई के मध्यलोक भवन, खण्डवा में हनुवंतिया रिसोर्ट, गांधी सागर डेम के पास हिंगलाज रिसोर्ट, झाबुआ में मोटल झाबुआ, महेश्वर में नर्मदा रिसोर्ट, पेंच में किपलिंग कोर्ट, अनूपपुर में होली डे होम्स अमरकंटक, बांधवगढ़ में व्हाईट टाईगर फारेस्ट रिसोर्ट, कान्हा में एमपीटी जंगल रिसोर्ट सरही, मोचा में बघीरा जंगल रिसोर्ट, मुक्की में कान्हा सफारी लॉज, पचमढ़ी में होटल अमलतास, चंपक बंग्लोव, होटल देवदारु बंग्लोव, एमपीटी ग्लेन व्यू, एमपीटी हाईलैंड, एमपीटी रॉक एण्ड मेनोर, होटल कर्णीकर बंग्लोव, एमपीटी नीलाम्बर काटेजेस तथा सतपुड़ा रिट्रीट, तवानगर में तवा रिसोर्ट, सतना में एमपीटी होटल भरहुत, खजुराहो में एमपीटी होटल झंकार, पन्ना में जंगल कैम्प मडला, खजुराहो में एमपीटी होटल झंकार, कुटनी डेम के पास स्थित कुटनी आईलैंड रिसोर्ट, एमपीटी होटल पायल तथा एमपीटी सुरबहार मैहर, रीवा में विन्ध्या रिट्रीट, चित्रकूट में मंदाकिनी रिसोर्ट एवं एमपीटी टूरिस्ट बंग्लोव, चंदेरी में किला कोठी तथा ताना बाना, ओरछा में होटल शीश महल तथा होटल बेतवा, शिवपुरी में होटल टूरिस्ट विलेज, ग्वालियर में होटल तानसेन रेसीडेन्सी तथा बोट क्लब तिगरा, मढ़ई में बायसन रिसोर्ट, परसिली में एमपीटी परसिली रिसोर्ट एवं चोरल में चोरल रिसोर्ट।