भोपाल: राज्य शासन ने राज्य भण्डार निगम के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए 8.33 प्रतिशत बोनस स्वीकृत किया है। यह निर्णय कर्मचारियों के लंबे इंतजार के बाद आया है और दीपावली से पूर्व उन्हें आर्थिक राहत देने वाला साबित होगा।
इस बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनका मासिक वेतन (महंगाई भत्ते सहित) ₹21,000 से अधिक नहीं है। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 तक की राशि बोनस के रूप में दी जाएगी।
भण्डार निगम, जो राज्य में विभिन्न वस्तुओं के भंडारण और वितरण की रीढ़ है, में यह बोनस न केवल कर्मचारियों की मनोबल वृद्धि करेगा, बल्कि संगठन की कार्यकुशलता को भी नई ऊर्जा देगा।
डॉ. नवीन आनंद जोशी