'RRR' का गाना  'नातु नातु' 2023ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन के बाद, फिल्म को अब अपना पहला ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है..!

फिल्म 'RRR' और राजामौली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। एसएस राजामौली की फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म के गाने 'नातु नातु' को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

जीहां एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR  का क्रेज जल्द ही खत्म नहीं होने वाला है। पीरियड एक्शन ड्रामा अब लगभग हर दिन नए मुकाम हासिल कर रहा हैऔर अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रहा है। गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन के बाद, फिल्म को अब अपना पहला ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। 

इसके अलावा, भारतीय फिल्म, द लास्ट फिल्म शो को भी ऑस्कर में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस खबर के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आखिरकार आपने इसे पूरा कर लिया, @ssrajamouli सर.. आपने सभी को आशा दी और सफलता के पीछे केवल एक कदम....बधाई आप वास्तव में भारत का गौरव हैं... आशा है कि आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नामांकन मिलेगा।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "#NaatuNaatu संगीत के तहत ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला पहला भारतीय गीत है।"

नातु-नातु अब कुल 81 गानों से में से चुने गए 15 गानों में से एक है। 'नातु नातु' के अलावा, सूची में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, ब्लैंक पैंथर से 'लिफ्ट मी अप': वकंडा फॉरएवर और टॉप गन: मेवरिक से 'होल्ड माई हैंड' गाने  भी शामिल हैं। बता दें कि 'RRR' दो क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा, फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।