शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद के बाद अब नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि 'पठान' को सेंसर बोर्ड ने कुछ अहम कट लगाए हैं। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने इसके संकेत दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि हाल में ही यह फिल्म सीबीएफसी में एग्जामिनेशन कमेटी के पास सर्टिफिकेट के लिए आई है। मेकर्स को बोर्ड की ओर से गाने के बदलाव समेत कुछ सुझाव भी दिए गए हैं। उम्मीद है कि वह फिल्म की रिलीज से पहले ये बदलाव करके रिवाइस्ड वर्जन को जमा कराएंगे।

इधर इस खबर के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट के निर्णय पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रील लाइफ रियल लाइफ पर असर डालती है। इस बात का निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों को ध्यान रखना चाहिए। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट का यह निर्णय सराहनीय है। 

बता दें कि प्रसून जोशी ने कहा कि सीबीएफसी हमेशा ही रचनात्कमता और संवेदनशीलता के संतुलन का काम करती है। दर्शकों का भी बोर्ड से यही विश्वास जुड़ा है। हमासा भी यही भरोसा है कि हम आपस में बातचीत करके समाधान ढूंढें।

अब सवाल ये है कि 'पठान' के गाने को लेकर जो विवाद हुआ था क्या मेकर्स उसे बदलेंगे। ये गाना बेशर्म रंग ही है जिसमें दीपिका की बिकिनी पर बवाल हुआ था। अब देखना ये है कि क्या मेकर्स इस गाने में बदलाव करेंगे। फिलहाल मेकर्स ने इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।