इंडियन आइडल पर दंग कर देने वाला खुलासा , ये सच्चाई कर देगी हैरान


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

ऐसा ही मिनी माथुर ने बताया काला सच, जिन्होंने इस रियलिटी शो के 6 सीजन होस्ट किए हैं..!

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को लेकर मिनी माथुर ने दंग कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस शो की वो सच्चाई लोगों को बताई है जो कि वाकई हैरान कर देने वाली है। जिस शो को देखकर आप सभी वाहवाही करते हैं। उसमें लोगों की कहानियों को देखकर भावुक हो जाते हैं। वो सब असल में एक मनगढ़ंत होती है। सही सुना..!

ऐसा ही मिनी माथुर ने बताया है, जिन्होंने इस रियलिटी शो के 6 सीजन होस्ट किए हैं। अब जाकर उन्होंने इसके सच से पर्दा उठाया है। मिनी माथुर ने इंडियन आइडल के 6 सीजन्स होस्ट किए। मगर बाद में इसे टाटा-बाय-बाय कह दिया। उस समय तो शायद कारण नहीं बताया । मगर अब एक पॉडकास्ट में इन्होंने खुलकर इस बारे में बात की है।

मिनी माथुर ने बताया कि पहले शो कंटेस्टेंट्स के ऊपर फोकस रहता था। मगर बाद में मोमेंट्स को क्रिएट किया जाने लगा। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने इस शो को क्यों छोड़ा और इस शो ने कैसे अपना चार्म खो दिया। मिनी माथुर ने खुलासा किया कि वह शो के सभी कंटेस्टेंट्स के करीब थीं। उन्हें वह डिनर पर घर भी बुलाती थीं। उनके साथ वह घंटों समय बिताती थीं।