सर्कस : 'करेंट लगा रे' में लंबे समय बाद नजर आएंगे रणवीर-दीपिका


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इसी बीच 'सर्कस' के पहले गाने 'करंट लगा रे' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है..!

दमदार अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सर्कस' डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। रणवीर की 'सर्कस' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण 'सर्कस' के एक गाने में कैमियो करती नजर आएंगी। इसी बीच 'सर्कस' के पहले गाने 'करंट लगा रे' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

रणवीर सिंह की 'सर्कस' का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह कॉमेडी ड्रामा 'सर्कस' से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का गाना भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

सर्कस के 'करंट लगा रे' नाम के इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणवीर ने बुधवार को फैंस का इंतजार खत्म करते हुए 'करंट लगा रे' गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सर्कस' के गाने 'करंट लगा रे' का प्रोमो शेयर करते हुए बताया है कि यह गाना 8 दिसंबर यानी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। रणवीर सिंह के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' एक कॉमेडी मसाला फ़िल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, एक्टर वरुण शर्मा समेत इंडस्ट्री के तमाम कलाकार मौजूद हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की सर्कस इस महीने 23 दिसंबर पर क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर आएगी।