सीएम डॉ. यादव से पर्यावरण प्रेमियों ने की भेंट


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बाजारों में वस्त्र के झोले वितरित करने के प्रकल्प की दी जानकारी..!!

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बुधवार की शाम मुख्यमंत्री निवास में पॉलिथीन मुक्त बिट्टन मार्केट समूह की सदस्यों ने भेंट की। ग्रुप की पर्यावरण प्रेमी महिला सदस्यों ने सीमा सिंह जादौन ने नेतृत्व में भेंट कर जानकारी दी कि बाजारों में ग्रुप की सदस्य वस्त्र के झोले वितरित करने का कार्य गत कई वर्ष से कर रही हैं। इन प्रयासों में सफलता भी मिली है। हजारों नागरिक पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के झोलों का उपयोग करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

सीएम यादव ने इस सामाजिक प्रकल्प की सराहना की। सीएम डॉ यादव से भेंट करने वाली पर्यावरण प्रेमी महिला समाज सेवियों में समता अग्रवाल, रुचिका सचदेवा और अल्पना गुप्ता शामिल हैं। सीएम डॉ. यादव को संस्था द्वारा तैयार करवाए गए कपड़े के झोले भेंट भी किए गए।