छिंदवाड़ा में EOW ने ELC चर्च पर छापेमारी की कार्रवाई की है। ELC चर्च के खिलाफ लंबे समय से वित्तीय लेनदेन में अनियमितता की शिकायतें आ रही हैं। चर्चा पर ये आरोप लगाए गए हैं, कि चर्च की संपत्ति का बड़े पैमाने पर हेराफेरी और विदेशी मुद्रा का उपयोग किया गया है। EOW की टीम 10 वाहनों में यहां पहुंची।
EOW की एक टीम ने ELC चर्च के पदाधिकारियों के परिसर में छापा मारा है। साथ ही चर्च के बिशप समेत 5 अन्य अधिकारियों के घर और कार्यालय पर भी ये छापेमारी की कार्रवाई की गई है। करीब 15 वाहनों में सवार EOW भोपाल की एक बड़ी टीम ने मिलकर इन सभी लोकोशन्स पर छापेमारी की है।
चर्च की लूथरन बिल्डिंग बंद की गई है और EOW की टीम उसके सामने रही। यह उम्मीद की जा रही है, कि सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट लूथरन भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं। लेकिन इस पर बयान देने के लिए कोई चर्च का अधिकारी उपलब्ध नहीं है।
मप्र के ELC चर्च के खिलाफ लंबे समय से आर्थिक बदसलूकी की शिकायतें आ रही हैं। हाईकोर्ट में भी इसके ख़िपाफ कई मामले चल रहे हैं। यह आरोप लगाया गया है कि चर्च की संपत्ति में बड़े पैमाने पर हेराफेरी और विदेशी मुद्रा का उपयोग किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सिलसिले में गेरला की यह कार्रवाई भी की गई है।