जबलपुर में वाहन किराया बिलों में फर्जीवाड़ा पर कार्यवाही हेतु ईओडब्ल्यु ने लिखा स्वास्थ्य विभाग को पत्र


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पत्र में कहा है कि विभागीय परीक्षणोपरान्त, यदि ईओडब्ल्यू द्वारा जांच प्रस्तावित हो तो विभागीय अनुशंसा के साथ, जीएडी के माध्यम से प्रकरण ईओडब्ल्यू को अग्रेषित करें..!!

भोपाल: जबलपुर के जिला डाटा प्रबंधक टीकाकरण विजय पाण्डे प्रभारी डीपीएम एवं वित्तीय चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों से यात्रा किराया बिलों के भुगतान में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार व शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाने की शिकायत पर ईओडब्ल्यू भोपाल की एआईजी पल्लवी त्रिवेदी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही के लिये पत्र लिखा है। 

पत्र में कहा है कि विभागीय परीक्षणोपरान्त, यदि ईओडब्ल्यू द्वारा जांच प्रस्तावित हो तो विभागीय अनुशंसा के साथ, जीएडी के माध्यम से प्रकरण ईओडब्ल्यू को अग्रेषित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर नियम अनुसार कार्यवाही का प्रावधान है।