भोपाल: बीस साल से भी ज्यादा पुराना राज्य सरकार का बेल-4&0 हेलीकाप्टर बेचने के लिये अब फिर से टेण्डर जारी किया जायेगा। ऐसा इसलिये कि पहले जारी जारी टेण्डर की मियाद 180 दिन से ’यादा हो गई है तथा नियमानुसार दोबारा टेण्डर जारी करना होगा।

उल्लेखनीय है कि पहले जारी टेण्डर में इस हेलीकाप्टर की आफसेट प्राईज 2 करोड़ 24 लाख रुपये रखी गई तथा इसका दस प्रतिशत सुरक्षा निधि के रुप में जमा कराने की शर्त रखी गई। इस टेण्डर में दो बोलीदारों ने रुचि दिखाई जिसमें मुम्बई की एयर चार्टर कंपनी ने 2 करोड़ 26 लाख रुपये की दर दी जबकि भोपाल के एफएम इंटरप्राईजेज ने 2 करोड़ 57 लाख रुपये की दर दी।

एफए इंटरप्राईज को टेण्डर अवार्ड कर दिया गया परन्तु पहले उसने लिखकर दिया कि राशि जमा करने की अवधि बढ़ाई जाये तथा फिर लिखकर दे दिया कि वह यह हेलीकाप्टर खरीदना नहीं चाहता है। अब उसकी सुरक्षा निधि जोकि ढाई लाख रुपये है, राजसात की जायेगी। दूसरे बोलीदार एयर चार्टर ने भी अपनी सुरक्षा निधि वापस मांग ली है। इसके अलावा, इस टेण्डर की अवधि 180 दिन से ’यादा हो गई है।

इसीलिये एक बार फिर इस हेलीकाप्टर को मय उसके स्पनेयर इंजन के बेचने के लिये विमानन विभाग टेण्डर जारी करेगा। एयर चार्टर की ढाई लाख रुपये की सुरक्षा निधि वापस कर दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त राजकीय हेलीकाप्टर को वर्ष 2016 से बेचने के प्रयास हो रहे थे। यह लम्बे समय से ग्राउण्ड पड़ा हुआ है यानि हवाई सेवा के लिये उपयुक्त नहीं है तथा भोपाल के स्टेट हैंगर में पड़ा हुआ है। यह वही हेलीकाप्टर है जिसमें वर्ष 200& को यात्रा करते समय प्रख्यात गायिका अनुराधा पोड़वाल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं।

इस हेलीकाप्टर को यथास्थिति में बेचने के लिये पहले छह बार टेण्डर जारी हुये थे और उसमें आफसेट प्राईज 10 करोड़ रुपये रखी गई थी। कीमत जयादा रखने के कारण छह बार में भी कोई खरीददार सामने नहीं आया। सातवीं बार निकाले गये टेण्डर में इस हेलीकाप्टर की आफसेट प्राईज 2 करोड़ 24 लाख रुपये रखी गई। अब आठवीं बारी टेण्डर जारी होगा जिसमें सातवीं बार के टेण्डर की तरह ही शर्तें रहेंगी।