भोपाल : राज्य सरकार ने उप्र से मप्र के चित्रकूट आने वाली यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों एवं टैक्सियों को मोटरयान वाहन कर से पूर्णतया छूट प्रदान कर दी है। उप्र सरकार दो साल पहले ऐसी ही छूट अपने राज्य में पडऩे वाले चित्रकूट के हिस्सों के लिये मप्र के उक्त वाहनों को यह छूट प्रदान कर चुकी है।

मप्र सरकार के परिवहन विभाग ने कर के भुगतान से यह छूट उप्र की सीमा से कर्वी की ओर के स्थान तथा मार्ग यथा गुप्त गोदावरी, सती अनुसूईया आश्रम, स्फटिक शिला, जानकी कुण्ड, प्रमोद वन, कामतानाथ पर्वत (एक द्वार), सीताचरण, हनुमना धारा, सीता रसोई, कोटिनाथ, देवांगन एवं रामघाट के लिये प्रदान की है।

एमपीआरडीसी देगा टोल टैक्स में छूट :

अब मप्र के एमपीआरडीसी द्वारा चित्रकूट में अपनी सडक़ों पर लिये जाने वाले टोल टैक्स से उप्र के वाहनों को छूट प्रदान करेगा। इसके लिये एमपीआरडीसी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।