सागर जिले में एक किसान का थाना परिसर में ही खुद को आग लगाने का वीडियो सामने आया है। किसान लंबे समय से कीटनाशक दवा बेचने वाले दुकानदार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग कर रहा था। कोई कार्रवाई न होने पर किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। 

मामला बंडा थाने का है। यहाँ एक किसान ने एक कीटनाशक दवा बेचने वाले दुकानदार के ख़िलाफ़ शिक़ायत दर्ज कराई थी। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो गुस्से में आकर दुकानदार ने बंडा थाने में पहुंचकर ही खुद को आग लगा ली। 

पहले तो उस किसान के साथ आए लोगों ने उसे आग लगाने से रोकने की कोशिश की लेकिन , किसान ने ज़िद में आकर अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने वहां उपलब्ध सामानों और कंबल का प्रयोग करके आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किसान काफी जल चुका था। 

किसान के आत्मदाह के प्रयास से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा उसके आवेदन पर कार्रवाई करने की बात कही है।