प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया।  यहाँ एक थ्री स्टार होटल में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटी की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल में फंसे सभी 35 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

हादसा महू गांव थाना क्षेत्र में हुआ। यहां थ्री स्टार पपाया ट्री होटल में सुबह 8 बजे आग लग गई। चार मंजिला होटल में ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। ऊपर की चारों मंजिलों में ठहरने के लिए कमरे बने हुए हैं। यहां करीब 35 लोग ठहरे हुए थे।

सीएम शिवराज ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया और जरुरी निर्देश दिए-

आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग किचन में लगी थी और धीरे-धीरे पूरे होटल में फैल गई। किचन के ठीक पास में ही पब है। बताया जा रहा है कि पब में लिकर रखी हुई थी, इसी कारण आग तेजी से फैली।

आग सुबह करीब 8 बजे आग लगी। धुआं उठते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।