अफसरों और उपभोक्ताओं के बीच पिसते बिजली कर्मी
ये बिल जमा नहीं करने वाले को बार-बार नोटिस दे चुके हैं जो जमा नहीं कर रहे हैं उनके कनेक्शन काट रहे हैं। इसके बाद विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोग कनेक्शन काटने का विरोध कर रहे है या फिर सीधे बिजली जोड़कर उपयोग करने लगते हैं। इनके खिलाफ बिजली चोरी के केस बनाए जा रहे हैं। लोग इन सख्तियों नाराज होकर बिजली कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। मारपीट की जा रही है। अभद्रता करने की घटनाएं हो रही है। बिजली कर्मचारियों में भय का माहौल है। शुक्रवार को एक दिन के भीतर शहर में दो ऐसी ही घटना हुई है।
पहली घटना अरेरा हिल्स थाना के वल्लभ नगर में और दूसरी घटना चूनाभट्टी थाने के कोलार झुग्गी बस्ती में हुई है। वल्लभ नगर में एक उपभोक्ता ने कनेक्शन काटने पहुंचे जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों पर तलवार लहरा कर हमला कर दिया
तो चूनाभट्टी इलाके में दो महिलाओं ने एक जूनियर इंजीनियर और
साथी बिजली कर्मियों की पिटाई कर दी थी।
18,069 रुपये बकाया जमा नहीं।
बिजली कंपनी और पुलिस थाने के मुताबिक वालभ नगर में किसन गुप्ता पर 18,069 रुपये बकाया था जो जमा नहीं कर रहा था। जिस पर उसके घर की बिजली काटने के लिए जूनियर इंजीनियर अमित राय व उनकी टीम पहुंची थी जिन पर किसन ने तलवार लहरा दी और हमला करने की कोशिश की। वहीं चुनाभट्टी धाने क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार टीम के साथ कोलार कालोनी को झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में जांच करने गए थे, जहां बिजली चोरी की जा रही थी। कुछ बकायादारों ने राशि जमा नहीं की थी, जिन्हें समझाइश दी जा रही थी। इतने में दो अज्ञात महिलाएं आई और उन्होंने दिलीप कुमार व उनकी टीम पर हमला कर दिया। इनमें से दो कर्मचारी उनके हाथ लग गए, जिनकी पिटाई कर दी है।