दिल्ली में एसी ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया..!!

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया।

आग बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि करीब 3:13 बजे एसी में धमाके से घर में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड करीब 3:35 बजे पहुंची। कई लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। सर्च आॅपरेशन में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। 

बचाव दल ने बताया कि खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए ग्रिल और सलाखें लगी हुई थीं, जिससे बचाव अभियान के दौरान मुश्किलें आईं। इमारत की अलग-अलग मंजिलों से कुल नौ शव बरामद किए, जिन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया गया।

आग लगने की वजह की अभी जांच चल रही है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी और इस बारे में एक रिपोर्ट सौंपेगी। शव इतने अधिक जल चुके थे कि उनकी पहचान करना तक मुश्किल हो रही है। यहां तक कि इनमें कौन से शव पुरुष के हैं और कौन सी महिला के, इसकी पहचान करना भी मुश्किल है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी संवेदना जताते हुए घटना की जांच के निर्देश दए हैं। वहीं मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।