Tis Hazari Court Firing: देश की राजधानी दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस का कहना है कि वकीलों के दो गुटों में विवाद के बीच फायरिंग की घटना हुई है.
जानकारी के मुताबिक, तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच आपसी विवाद के चलते फायरिंग हुई. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक वकील हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.