सावन मास के पहले दिन भोले बाबा के भक्तों के जयकारों से शिवालय गूंज उठे हैं। प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर समेत शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताँता लगा हुआ है। भगवान् शिव को पुष्प, जल और दूध अर्पित करने सुबह से मंदिरों में लाइनें लगना शुरू हो गईं हैं।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन भी सावन महीने में भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। देश हे नहीं विदेश से भी यहां भक्त आ रहे हैं। इस बार अधिकमास होने की वजह से सावन 59 दिन का है।

बड़ी संख्या में भक्तों को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने इस बार व्यापक व्यवस्था की है। मंदिर के पट सुबह 2.30 बजे खोले जाने के साथ ही 4 जुलाई से 11 सितंबर तक 70 दिन के लिए भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है।