वन ग्राम को घोषित किया राजस्व ग्राम


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

यह वन ग्राम 170 हैक्टेयर में फैला है..!

भोपाल। राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने नर्मदापुरम जिले की सोहगपुर तहसील में स्थित वन ग्राम काजरी को राजस्व ग्राम घोषित किया है तथा इसे नया काजरी नाम दिया है। 

यह 170 हैक्टेयर में फैला है। इसे वन विभाग ने निर्वनीकरण घोषित कर राजस्व विभाग को सौंपा था। 

अब नया काजरी राजस्त ग्राम में वहां के निवासियों को वे सभी सुविधायें मिलेंगी जो राजस्व ग्रामों को दी जाती है।