न्यूज चैनल भारत 24 की पूर्व इंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी BJP में शामिल


स्टोरी हाइलाइट्स

सियासी पारी का आगाज, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलवाई सदस्यता

न्यूज चैनल भारत 24 की पूर्व इंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने सियासी पारी का आगाज कर दिया है। क्षमा त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। विधानसभा चुनाव से पहले क्षमा त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होना पार्टी के रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में क्षमा त्रिपाठी ने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद क्षमा त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे जो अवसर प्रदान करेगी मैं उसका बखूबी निर्वहन करूंगी।