कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब मध्यप्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले अरुणोदय चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

कमलनाथ के नाम लिखे अपने पत्र में अरुणोदय चौबे ने कहा कि मैं बीते 30 सालों से निरंतर कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं लेकिन हाल ही में हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जिस तरह का बर्ताव हो रहा है। उससे मैं और सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। 

इसके साथ ही अरुणोदय चौबे ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभारी जिला टीकमगढ, व प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। यह भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।