अक्सर हम अपने  घरो में बची हुई रोटियों को फेक देते है या किसी जानवर को दे देते है .लेकिन राजधानी दिल्ली सिर्फ 1 रोटी के लिए दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल यह घटना दिल्ली के करोल बाग़ इलाके में हुई, जहाँ ढाबे पर खाना खाते समय दो दोस्तों में एक रोटी ज्यादा खाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे आगबबूला होकर ज़ाहिर ने दोस्त मुन्ना कि चाकू मारकर हत्या कर दी।  

CCTV कि मदद से पकड़ाया आरोपी

 
रिक्शा चालक मुन्ना कि हत्या कर फरार हुए आरोपी ज़ाहिर को पुलिस ने CCTV कि मदद से  पकड़ लिया है।  उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह काबुल कर लिया है।  

पुलिस को एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि बीती रात वो अपने साथी मुन्ना के साथ खाना खा रहे थे। तभी नशे की हालत में फिरोज आया और उसने खाना मांगा और मुन्ना ने उसे अपने खाने के पैकेट से एक रोटी-सब्जी दे दी। इसके बाद उस शख्स ने फिर से एक और रोटी मांगी तो मुन्ना ने उसे मना कर दिया। बस इसी बात पर गुस्सा होकर आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया और फरार हो गया।