भोपाल: प्रदेश में अनाज का भण्डारण करने वाले सभी गोदामों में 15 अक्टूबर तक फ्यूमिगेशन होगा। इस संबंध में एमपी भण्डार निगम ने अपने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि कुछ दिनों बाद वर्षा ऋतु समाप्त होकर शीत ऋतु प्रारंभ हो जायेगी तथा यह अवधि अनाज गोदाम में लगने वाले कीट-पतंगों की वृध्दि एवं विकास के लिये अनुकूल रहती है।
इसलिये कीटग्रस्त अनाज स्टॉक का पोस्ट मानसून फ्यूमिगेशन करना बहुत आवश्यक है। इसलिये 15 अक्टूबर तक भण्डार निगम द्वारा संचालित गोदाम/केपों एवं निजी गोदाम संचालकों द्वारा संचालित गोदामों में कीटनाशक छिडक़ाव यानि फ्यूमिगेशन किया जाये तथा हर सप्ताह इसकी जानकारी भण्डार निगम के मुख्यालय तथा भारतीय खाद्य निगम को भेजी जाये।