बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार जरूर बन गई है लेकिन अपराध पुरानी स्टाइल में ही हो रहे हैं उन पर रोक लगती नहीं दिख रही है। पटना में बुधवार को एक 15 वर्षीय छात्रा को सरेराह गोली मार दी गई थी। अब घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है।
वीडियो यह साबित कर रहा है कि अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। एक युवक छात्रा का पीछा करता है और झोले में रखी पिस्टल निकालकर छात्रा को गोली मार देता है। गोली चलने के बाद वह भागने में भी सफल हो जाता है।
बिहार की ये तस्वीर “जंगलराज रिटर्न” की है, दिन दहाड़े छात्रा को गोली मारी गई. pic.twitter.com/kWjk39uOXM
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) August 18, 2022
गोली लगने से 15 वर्षीय छात्रा काजल कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। काजल कक्षा नवीं की छात्रा है। वो कोचिंग क्लास से वापस घर जा रही थी और कोचिंग के करीब ही उसे गोली मार दी गई।
गोली मारने वाले लड़के ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह माना जा रहा है कि छात्रा पहल से युवक को जानती होगी। घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।