ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, अब 70 हज़ार को पार करने का अनुमान


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

चांदी की चमकी, 75 हजार प्रति किलोग्राम तक  पहुंच सकती कीमत..!!

मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 11 मार्च को अपने ऑल टाइम हाई 65,635 रुपए पर आ गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है।  

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 10 ग्राम सोना 680 रुपए बढ़कर 65,635 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार के पार निकला था। यानी अब सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

चांदी में भी आज तेजी है। ये 274 रुपए महंगी होकर 72,539 रुपए प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 72,265 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।