नए साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। मादा चीता ने कूनो पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक अभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
कूनो नेशनल पा में 17 सितंबर, 2022 को 8 चीते लाए गए थे। यह सभी चीते नामीबिया से लाए गए थे। मादा चीता आशा उन्ही में से एक है। अब यहां चीतों और शावकों की कुल संख्या 18 हो गई है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कूनो नेशनल पार्क में जन्में चीते के तीनों शावकों का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें तीनों शावक स्वस्थ नजर आ रहे हैं और उन्हें चहलकदमी करते भी देखा जा सकता है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी कूनो नेशनल पार्क में तीन नन्हें चीता शावकों के आगमन को अत्यंत आनंददायक समाचार बताया है।
गौरतलब है कि पिछले 17 सितंबर को नामीबिया से कूनों नेशनल पार्क में लाई गई मादा चीता आशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम दिया था। उन्होंने ही इन्हें कूनो में रिलीज किया था।