मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को राजभवन का अवलोकन कराने के निर्देश दिए हैं। भोपाल राजभवन में सिर्फ़ 13, 14 और 16 अगस्त को आमजन को प्रवेश दिया जाएगा।

भ्रमण के लिए तय दिवस को सायंकाल 4 से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति रहेगी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।