न घोड़ा न कार, JCB पर दुल्हन लाने बारात लेकर निकला दूल्हा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

शादी में आने वाले जिन भी लोगों ने ये देखा बस हैरानी से देखता ही रह गया..!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दूल्हा बने एक व्यक्ति को जेसीबी पर बैठकर अपनी बारात निकालते देखा जा सकता है। जी हां ये अनोखा किस्सा गुजरात के नवसारी का है। यहां एक शादी के मौके पर दुल्हन के घरवाले भी हैरान रह गए जब बारात न तो कार से आई और न ही दूल्हा घोड़े पर सवार होकर ही आया बल्कि जेसीबी पर चढ़कर बारात निकाली गई।

शादी में आने वाले जिन भी लोगों ने ये देखा बस हैरानी से देखता ही रह गया। लोग यह देखकर हैरान रह गए कि बारात कार या घोड़े पर नहीं बल्कि जेसीबी पर निकली। बारात निकालने के इस अनोखे तरीके को देखकर दुल्हन के घरवाले भी भौंचक्के रह गए।

मामला गुजरात के कलियरी गांव का है जहां आदिवासी ढोडिया समुदाय के केयूर पटेल ने जेसीबी पर अपनी बारात निकाली। पूछने पर केयूर ने बताया कि कुछ समय पहले पंजाब में भी उन्होंने किसी को ऐसा करते देखा था। बस तभी से उन्होंने ये ठान लिया था, कि वे अपनी बारात जेसीबी से ही निकालेंगे।

बस फिर क्या था डीजे की धुन पर नाचते बाराती और बुलडोजर पर बैठा दूल्हा और दूल्हे की बहन डीजे की धुन पर नाचते-थिरकते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए, जिसे देखकर सभी लोगों में कौतूहल और हैरानी के भाव आने लगे और इसके बाद सभी ने इस अनोखी बारात का वीडियो बनाना भी शुरु कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि इससे पहले मध्यप्रदेश में बुलडोजर पर जुलूस एक शख्स को महंगा पड़ा था।