MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. यही वजह है कि प्रदेश में इस साल 1 जून से अब तक कोटे से 13% ज्यादा बारिश हो चुकी है.

मौसम विभाग ने आज रविवार के दिन कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने रविवार को एमपी के कई जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें बैतूल, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और रतलाम जिले शामिल हैं. इन जिलों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. वहीं, बालाघाट, सीहोर, हरदा, खंडवा, इंदौर और उज्जैन में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने रविवार को कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, विदिशा, रायसेन, भोपाल, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, गुना और अशोकनगर में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.