हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात ही पहुंच गए थे।
कार्यक्रम के लिए गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। इससे पहले रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई, इसमें हिमंता को फिर विधायक दल का नेता चुना गया।
असम में सीएम हिमंता की शपथ के लिए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी भी गुवाहाटी पहुंचे।
इन चार ने ली शपथ
हिमंता ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा रंजीत दास असम विधानसभा के स्पीकर होंगे।
इससे पहले हिमंता ने रविवार को कहा था कि मंत्रिमंडल में लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करेंगे या अनुभवी लोगों को बनाए रखेंगे, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा।
असम में तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार
असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हुई है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इखढ ने यहां अकेले ही 82 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से 18 ज्यादा है। मौजूदा भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा। ऐसा देश में पहली बार हुआ।
पुराण डेस्क