मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कांग्रेस की यात्रा में शिरकत की थी। कांग्रेसकी यात्रा में स्वरा की भागीदारी पर, नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को मध्यप्रदेश के दतिया में कहा कि हम उस यात्रा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं जहां स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोग भाग ले रहे हैं।
.png)
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप इस यात्रा का मकसद समझ सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। सच आखिरकार सामने आ ही गया। इससे पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि हमारा भारत स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार और सुशांत सिंह जैसे लोगों के मार्च से नहीं जुड़ा है।
गृह मंत्री ने कहा कि जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है, तीन तलाक जैसी कुरीतियां खत्म होती हैं तो भारत भी इसमें शामिल होता है। अब समय आ गया है कि समान नागरिक संहिता की अवधारणा को देश की एकता और अखंडता के लिए ठोस रूप दिया जाए। मैं कमलनाथ से अनुरोध करता हूं कि कॉमन सिविल कोड पर अपना विजन लोगों के सामने रखें।
स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश से गुजर रही है। उनके अब तक के सफर में कई फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की है। गुरुवार 1 दिसंबर को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस यात्रा में शामिल हुई थीं। इसे लेकर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले आरोप लगाया था कि स्वरा भास्कर पाकिस्तान के समर्थन में विवादित बयान दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेना पर हत्या का भी आरोप लगाया है।